
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में इन दोनों बाइक चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है। शहर में बदमाश हर दो दिन में एक बाइक की चोरी कर ले रहे हैं। एक तरह से कहा जाए तो बाइक चोर ने नगर पुलिस को नाको दम कर रखा है। लगातार बाइक चोरी की घटना पर अगर पुलिस लगाम लगाने में कमजोर पड़ रही है।

29 अगस्त को बिहार के बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी बजरंगी चौक स्थित एसबीआई बैंक गया था। बैंक के बाहर उसने अपनी बाइक लगा दी थी। कुछ देर बाद जब बैंक से वापस लौटा तो बाइक को अपने जगह से गायब पाया काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला। उसने बाइक चोरी हो जाने को लेकर नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

दूसरी बाइक चोरी की घटना 30 अगस्त की है। विलियम्स टाउन निवासी वशिष्ठ कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत की है। कहा है कि शाम 4:00 के आसपास हुआ बिग बाजार के अंदर सिनेमा का टिकट लेने गया था। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ किया तो कुछ भी नहीं पता चला।
इधर मामले की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


