
Deoghar: देवघर शहर में पाइपलाइन से घर-घर प्राकृतिक गैस आपूर्ति का काम आइओसीएल, शहरी गैस वितरण (CGD) विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। पाइप के जरिए घर-घर गैस आपूर्ति के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है।

जिसको लेकर शहर के दो प्रमुख स्थानों वीआइपी चौक और तिवारी चौक पर अस्थायी स्टॉल लगाये गये हैं, जो भी इक्छुक व्यक्ति अपने घर में पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस आपूर्ति के लिए पीएनजी कनेक्शन लगवाना चाहते हैं, वे इन स्टालों पर संपर्क स्थापित कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

ग्राहकों को चार में से एक स्कीम चुनने के साथ ही रजिस्ट्रेशन एवं सिक्योरिटी मनी देना होगा, इसके बाद उनके घरों पर जीआइ पाइप और मीटर इंस्टालेशन का काम शुरू होगा।
ग्राहक रजिस्ट्रेशन के लिए इस नम्बर 18001807788 (टोल-फ्री) एवं आइओसीएल सीजीडी कार्यालय- देवघर के दूरभाष नंबर 06432- 299902 / 9031007541 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
आइओसीएल ने जानकारी दी कि देवघर में शुरुआत में 3,600 कनेक्शन फस्ट कम फस्ट सर्व बेसिस पर देने का लक्ष्य है। इस क्रम में 200 लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। 3600 कनेक्शन खत्म होने के बाद अगला टेंडर निकाला जाएगा।
पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी कदाचार या धोखाधड़ी से बचने के लिए सभी भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से जैसे कि यूपीआई द्वारा लिये जायेंगे।


