
Deoghar News: देवघर नगर थाना इलाके के बमबम बाबा पथ स्थित ऑफिर्सस कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से डेढ़ भर की सोने की चेन कि छिनतई कर ली।

इसे लेकर नगर थाना में ऑफिर्सस कॉलोनी निवासी दीपी भारती पति अमित भारती ने आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि वह घर से बेटे को लाने स्कूल बस के स्टॉप पर गयी थी।

बच्चे को लेकर वापस लौट रही थी उसी दौरान लाल बाइक पर सवार दो युवक आया और गले से चेन की छिनतई कर बाइपास सड़क की ओर फरार हो गया।
आवेदन लेकर नगर पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है।



