Deoghar: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की देवघर सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतका का नाम 35 वर्षीय फुकनी देवी है जो जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की रहने वाली है।
पुलिस को दिए बयान में मृतका के पति नेपाली ताती ने कहा है कि 20 तारीख की संध्या 5:30 पत्नी सड़क किनारे घूम रही थी। उसी क्रम में एक पिकअप वैन का चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे धक्का मार दिया। इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक पिकअप वैन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।
कहा है कि गंभीर अवस्था में पत्नी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर आए। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर जानकारी मिलते ही बैधनाथ धाम हॉकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।