
Deoghar: श्रावणी मेला 2023 के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर के उमा भवन निकास द्वार से लेकर जगत जननी मंदिर रैंप तक प्रथम पाली रात्रि में प्रतिनियुक्त स०अ०नि० उग्रीव पासवान रांची जिला द्वारा 9 जुलाई को कुछ श्रद्धालुओं को नीम पेड़ गेट के पास से प्रवेश कराते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस द्वारा जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखा गया और सही पाया गया।
देवघर पुलिस के मुताबिक, यह गेट आपातकालीन स्थिति के लिए बनाया गया है, जिससे मनमाने तरीके से श्रद्धालुओं को घुसपैठ करवाना उचित नहीं है।

इसलिए, स०अ०नि० उग्रीव पासवान के द्वारा अपने कर्तव्य, सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लापरवाही अनुशासनहीनता के कारण पुलिस अधीक्षक देवघर द्वारा तत्काल प्रभाव से इन्हें निलंबित कर दिया गया है, जल्द ही इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।

देवघर पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार के अनुशासनहीनता, मनमानेपन, लापरवाही एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


