
Deoghar: देवघर बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश कुमार परिहस्त पर कथित पत्नी ने प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। मामले में रेणु भारती ने कहा है कि वर्ष 1999 में बम बम बाबा पथ निवासी रमेश कुमार परिहस्त के साथ उसकी शादी आर्य समाज की रीति रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के उपरांत उसने एक पुत्र का भी जन्म दिया जो अभी 19 वर्ष का है जिसका नाम शिवम आर्यन है।

कहा है कि वर्तमान में वह पटना स्थित रमेश कुमार परिहस्त के फ्लैट में रह रही है। आरोप है कि पिछले 3 वर्ष से उसका और उसके पुत्र का खर्च का वहन रमेश परिहस्त द्वारा नहीं किया जा रहा है। पिछले 5 वर्ष से रांची स्थित रमेश परिहस्त के फ्लैट में रहकर पुत्र शिवम कुमार आर्यन की पढ़ाई करा रही थी। लेकिन कोरोना काल में वर्ष 2020-21 से बेटे के साथ वह पटना स्थित फ्लेट में आ कर रहने लगी। कोरोना समाप्त होने के बाद जब वह वापस बेटे की पढ़ाई शुरू कराने के लिए रांची स्थित फ्लैट पहुंची तो वहां के गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। जब वह पति रमेश परिहस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी तो उन्होंने भी फ्लैट में रहने का इजाजत नहीं दिया।

कहा है की उक्त फ्लैट में उसका लगभग 10 लाख का ज्वेलरी एवं कपड़ा, बर्तन भी रख लिया और वापस देने से इंकार कामर दिया। कहा है की वह वर्तमान में वह रमेश परिहस्त के पटना स्थित फ्लेट में बेटे के साथ रह रही है। विगत तीन वर्षों से उसका और बेटे का भी ख़र्च का वहन नहीं किया जा रहा है। मांगने पर गली गलौज कर जान मारने की धमकी दी जाती है। खर्च नहीं दिए जाने से उसका और बेटे का जीना दुभर हो गया है।
आरोप है कि एक दूसरी महिला के चक्कर में आकर रमेश परिहस्त द्वारा लगातार प्रताड़ित किये जाने का कार्य किया जा रहा है। मामला दर्ज कर महिला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।


