Deoghar: देवघर नगर थाना में मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला बरमसिया निवासी राजा चौधरी ने दर्ज कराया है। जिसमे आयुष चन्द्रवंशी, शंभू चन्द्रवंशी तथा राजा सभी पुरनदाहा निवासी को आरोपी बनाया है।

कहा है कि क्रिकेट मैच खेलने पुरनदाहा काली मंदिर के पास जा रहा था। उसी क्रम में उपरोक्त लोगों ने लाठी- डंडा से वार कर दिया। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी।

मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुट गयी है।



