Deoghar: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को देवघर आ रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर देवघर में उत्सवी माहौल है।
भारत की वह चौथी राष्ट्रपति होंगी, जो बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आ रही हैं। इससे पूर्व देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद पद पर रहते हुए बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके हैं।
प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी चल रही है। तकरीबन दो घंटा 25 मिनट वह देवघर में रुकेंगी। 50 मिनट का समय बाबा मंदिर में गुजरेगा।