
Giridih: जिले की भेलवाघाटी थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपितों में इसी थाना इलाके के भातकूरहा गांव निवासी संजू मरांडी और सोनाराम मरांडी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़ित के परिजनों ने भेलवाघाटी थाना में केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में आरोपितों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


