
Jamtara: जामताड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एलपी ट्रक ने स्कूटी और वैक्सिन वैन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार चारों आ गए। घटना जामताड़ा-करमाटांड़ मुख्य मार्ग पर जामताड़ा केंद्रीय विद्यालय के पास हुआ।

स्कूटी सवार बोधबांध गांव निवासी होपेन हांसदा अपने बेटे दिलीप हांसदा, कबीर हांसदा और भतीजी तनीशा को लेकर गांव से जामताड़ा बाजार की ओर आ रहे थे। चारों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें चारों की मौत हो गयी। इधर, वैक्सीन वैन चालक और वैन पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक चला रहा ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी भगा रहा था। केंद्रीय विद्यालय मोड़ के पास ट्रक ने सबसे पहले स्कूटी सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सामने से आ रही वैक्सीन वैन को भी ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और स्कूल की दीवार तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया।
घटना के बाद उग्र लोगों ने चारो शवों को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। विधायक इरफान अंसारी, एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुँच आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।


