
Deoghar: देवघर जिला के सारठ चितरा बायपास सड़क पर झगराहि मोड़ के समीप देर रात्रि को तेज रफ्तार स्कार्पियो और बोलेनो कार में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे कार सवार और स्कार्पियो सवार चार लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। जिसमे एक की हालत गम्भीर बनी हुई है।

बता दें कि बोलेनो सवार व्यक्ति जमुआसोल गांव के प्रधान सह मुखिया पति सुशील सोरेन अपने दोनों बच्चों पुत्र व पुत्री के साथ सारठ से अपने गांव जमुआसोल की ओर जा रहा था इसी दौरान चितरा थाना स्थित ठाड़ी गांव से स्कार्पियो सारठ की ओर आ रहा था। झगराहि मोड़ के समीप दोनो वाहनों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें वाहन सवार चारों जख्मी हो गए।




