
Deoghar: मोहनपुर थाना क्षेत्र के 12 वर्षीय किशोर ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि समय रहते उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को भर्ती कर लिया गया।

इलाज कर रहे चिकित्सक ने बच्चे की हालत को सामान्य बताया। स्वजनों ने बताया कि किशोर को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट-फटकार लगाई। किशोर इसी बात को लेकर खुद को कमरे में बंद कर दिया तो परिवार के सदस्यों ने बाहर से आवाज लगाना शुरू कर दिया। लेकिन, अंदर से कोई जबाव नहीं मिला।

अनहोनी की आशंका को देखते हुए सभी लोगों मिलकर किसी तरह दरवाजा को खोला तो अंदर का दृश्य देखकर चीख-पुकार मच गई। उसे फंदे से नीचे उताकर आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है।



