
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के अठमोरिया लकड़ीगंज में विषपान करने से एक महिला गंभीर हो गई। आनन-फानन में ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हुई महिला का नाम संगीता कुमारी उम्र 23 वर्ष है।

घटना के बावत बताया जाता है कि पति से कुछ बात को लेकर विवाद हो गया उसके बाद घर में रखे कीटनाशक दवा का उसने सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तब परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

संगीता की सास रीता देवी ने बताया कि उसके बेटे विक्रम और उसकी पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था। झगड़े को सलटाने के लिए बेटे के सास-ससुर भी पहुंचे थे। बताया कि संगीता हमेशा अपने मायके में ही रहना चाहती है। उसे दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। लेकिन उसका बेटा विक्रम ये नहीं चाहता है। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। संगीता मायके वालों के समझाने के बाद भी नहीं समझी।
अचानक वह सब के बीच से उठकर अपने कमरे में चली गई और अंदर जाकर कीटनाशक दवाई खा लिया। उसकी बच्ची ने बाहर आकर कीटनाशक के दवा का पैकेट दिखाया और बताया कि उसकी माँ ने इसे पी लिया है। संगीता कि जब तबीयत बिगड़ने लगी तब उसे अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल मे भर्ती कर दिया।


