Deoghar: देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र स्थित भूरकुंडी गांव में पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ जिसमें दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि घर के छप्पर का पानी को दीवार पर गिरने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हुआ था। जिससे दोनों पक्षों से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
वहीं दोनों घायल राजेन्द्र हँसदा और बिनोद टुडू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालोजोरी में किया जा रहा है। दोनों पक्ष द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
राजेंद्र हांसदा के सिर पर गंभीर चोट आई है वहीं विनोद टूडू के चेहरे पर चोट आई है। इस मामले को लेकर राजेंद्र ने बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाले विनोद टूडू के घर के छप्पर से पानी उसके घर के दीवार पर गिरती है जिसके कारण उसके दीवार व घर को नुकसान हो रहा है। एक बार उसके घर का दीवार ध्वस्त भी हो चुका है। इसी बात के लिए जब मना करने के लिए वह विनोद के घर गया तो उसने पत्नी व मां के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी गई।
वहीं दूसरी ओर विनोद टुडू का कहना है कि राजेंद्र हांसदा का आरोप बेबुनियाद है वह अपने जमीन पर ही घर का पानी गिरता है । इधर घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।