
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के रंगा मोड़ के पास सरे शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर गोली चला दी। एक गोली खड़ी कार में जा लगी। संजीत महथा के घर के पास खड़ी उसकी कार में गोली मारी गई।

संजीत महथा के पिता गोपाल महथा ने बताया कि बाइक पर सवार दो अपराधी उसके घर के सामने पहुंचे और सामने खड़ी कार में गोली मार दी। उनसे एक सप्ताह पहले दो से तीन लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दिया था। बाइक सवार दोनों बदमाश गोली चलाते हुए देवघर स्टेशन की ओर भाग गए।


बताया कि अपराधी उनके बेटे संजीत को खोज रहे थे। गनीमत यह थी कि संजीत उस वक्त घर में था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार, नगर थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, एसआई मनोज कुमार मुर्मू सदल बल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।


