
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भालसुम गांव निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मी देवी की मौत शुक्रवार सुबह हो गई। उसे गुरुवार को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बैधनाथधाम ओपी पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता जागो गिरी ने बताया कि लक्ष्मी घर मे गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। इसी क्रम में अचानक आग उसकी साड़ी में पकड़ लिया। जिससे वह झुलस गई, आनन फानन में उसे इलाज के लिए सरैयाहाट स्थित स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां लाने पर उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई।



