spot_img
spot_img

UDAAN III: Deoghar रनाथॉन की तैयारी अंतिम चरण में, MP निशिकांत दिखाएंगे दौड़ को हरी झंडी

Deoghar: 19 मार्च को आयोजित होने वाले देवघर रनाथॉन की तैयारी अंतिम चरणों में है। तैयारी तथा कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा की जानकारी आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता कर दी। रोटरी क्लब और इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित रनाथॉन को इस बार सांसद खेल महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है और सांसद डॉ निशिकांत दुबे द्वारा संपोषित किया गया है।

1. 19 मार्च 2023 को रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर से प्रातः 6 बजे मैराथन दौड़ की शुरुआत होगी।

2. स्थानीय लोकप्रिय सांसद डॉ निशिकांत दुबे और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अन्नु कांत दुबे हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना करेंगे।

3. पुरूष और महिला दोनों वर्गों में अलग-अलग दौड़ होगी। पहले सुबह 6 बजे पुरुषों को रवाना किया जाएगा और उसके आधे घण्टे बाद महिलाओं को रवाना किया जाएगा।

4. प्रत्येक प्रतिभागियों को प्रातः 4 बजे से 5 बजे तक आर के मिशन में रिपोर्ट करना होगा।

5. रिपोर्टिंग के बाद प्रत्येक प्रतिभागियों को रनाथन टीशर्ट प्रदान किए जाएंगे। 

6. सुबह 5.30 बजे प्रतिभागियों के लिए गेट बंद हो जाएंगे। अतः इससे पूर्व प्रतिभागियों को मैदान में प्रवेश कर लेना है।

7. अब तक हुए रजिस्ट्रेशन के आधार पर लगभग 10 हजार प्रतिभागियों के मैराथन दौड़ में भाग लेने की संभावना है।

8. महिलाओं की मैराथन 5 किमी जबकि पुरुषों की 10 किमी की होगी।

9. मैराथन दौड़ आर के मिशन से शुरू होकर जटाही मोड़, बरमसिया चौक, अम्बेडकर चौक, सत्संग आरओबी, शंख मोड़, सत्संग आश्रम, कोरियासा मोड़, देवसंघ मोड़, बम्पास टाउन, बाजला चौक , बजरंगी चौक, राय एंड कंपनी, टावर चौक, पटेल चौक, कॉलेज रोड, बिजली ऑफिस, तिवारी चौक होते हुए आर के मिशन में समाप्त होगी।

10. महिलाओं के लिए शंख मोड़ से मुड़कर सुभाष चौक, बाजला चौक से उसी रूट को फॉलो करेगी।

11. पार्किंग की व्यवस्था बीएड कॉलेज में होगी तथा 6 बजे के बाद वहां पार्किंग बंद कर दिए जाएंगे।

12. 19 मार्च को सुबह 4 से 5 बजे तक ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी।

13. मैराथन दौड़ की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय को क्रमशः 20, 15 और 10 हजार के इनाम और ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावे 7 अन्य सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को 5 हजार दिए जाएंगे।

14. मैराथन मार्ग में 20 स्थानों पर भारत के विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति और नृत्य की प्रस्तुति होगी जो इस मैराथन को अलौकिक बनाएगी और जी-20 के थीम को प्रदर्शित करेगी। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।

15. मैराथन मार्ग में विभिन्न संस्थाओं द्वारा 20 स्थानों पर दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा और सेवा के लिए शिविर लगे होंगे।

16. पूरी आंतरिक व्यवस्था में 500 के लगभग पुरुष-महिला वालंटियर भी लगे होंगे।

रोटरी क्लब और इनर व्हील देवघर के तत्वाधान में आयोजित इस रनाथन के प्रेस वार्ता में आयोजन समिति की ओर से सारिका साह, आनंद साह, पीयूष जायसवाल, मनीष धानुका, जयप्रकाश चौधरी, आलोक मल्लिक, प्रमोद छावछरिया और देवता पाण्डे मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!