spot_img
spot_img

Deoghar Breaking: Food Poisoning से जैप 5 के 26 जवान हुए बीमार, 18 भर्ती

Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर चौपामोड़ स्थित जैप 5 कैम्प में रह रहे जवान गुरुवार की देर रात को फूड पोइजनिंग का शिकार हो गए। फूड पोइजनिंग से 26 जवान बीमार पड़ गए। जिसमे से 18 जवान का इलाज सदर अस्पताल मे किया जा रहा है। बाकी 8 जवान इलाज कराकर वापस केम्प लौट गए।

इलाजरत जवानों मे अशोक कुमार, सुपरना दत्ता, अवधेश कुमार,  सुधीर रवानी, जगरनाथ महतो, तारापद महतो, वीरेंद्र कुमार महतो, धनेश्वर महतो, विनोदनंद महतो, अमित भेंगरा, कौशल कुमार, भीम सिंह मुंडा, मिरालाल यादव, रामचंद्र मुर्मू, चन्दन कुमार और छोटेलाल महतो  सहित अन्य जवान के नाम शामिल हैं।

इलाजरत जवानों ने बताया कि जैप 5 में 6 मेस चलता है। वे लोग सभी बी कंपनी मेस में गुरुवार की रात 8 बजे रोटी, सेवई  और आलू बिन्स का सब्जी खाया था। अचानक रात 10 बजे के आसपास सभी को उल्टी दस्त होने लगा। देर रात को ही सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!