
Ranchi: झारखंड सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। विशेष शाखा के डीआईजी अनूप बिरथरे को रांची का डीआईजी बनाया गया है। इसी प्रकार रेल डीजी अनिल पालटा को गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा का डीजी बनाया गया है।

इसके अलावा डीजी प्रशिक्षण अनुराग गुप्ता को एडीजी सीआईडी, जैप एडीजी प्रशांत कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मनोज कौशिक को पुलिस मुख्यालय आईजी ,

एएसपी गिरिडीह मुख्यालय हारिस बिन जमां को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। इसके अलावा जमशेदपुर के नगर एसपी शुभांशु जैन को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है। इस संबंध में शनिवार को गृह , कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।


