
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित आर एल सर्राफ हाई स्कूल के पीछे बैठे एक छात्र से दो बदमाशों ने दिन दहाड़े 3800 रूपये की छिनतई कर ली। पीड़ित का नाम दीपांशु कुमार जो रामगढ़ का रहने वाला बताया जाता है। दीपांशु ने इसे लेकर नगर थाना मे आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है कि वह किसी परीक्षा में शामिल होने देवघर आया था। वह आर एल सर्राफ स्कूल के पीछे बैठा था। अचानक दो बदमाश लड़के वहां पहुंचे और उससे पहले ब्राउन शुगर पीने के नाम पर 300 रूपये मांगने लगे। जब दीपांशु ने रूपये देने से मना किया तो दोनों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। जिसके सहम कर उसने पॉकेट से पर्स निकाल कर तीन सौ रूपये देने लगा इतने में दोनों बदमाशों ने उससे पर्स छीन लिया। जिसमे कुल 3800 रुपये था।

इतना ही नहीं, छिनतई के बाद दोनों ने मिलकर छात्र के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद छात्र नगर थाना शिकायत देने पहुंचा। नगर पुलिस ने छीनतई करने वाले की पहचान कर लिया है। बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



