Deoghar: लंबे इंतज़ार के बाद अब देवघर-राँची के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत 17 फ़रवरी से होने जा रही है। इसके लिए टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। DGCA से अनुमति मिलते ही एयरलाइंस कंपनी Indigo से देवघर-रांची का शेड्यूल जारी कर दिया है।

यह हवाई सेवा 70 सिस्टर विमान के साथ शुरू होगी।फ्लाइट राँची से देवघर के लिए 3 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरेगी जो चार बजकर पंद्रह मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फिर यही फ़्लाइट चार पैंतालीस में राँची के लिये उड़ान भर वहाँ पांच पैंतालीस में लैंड करेगी।

भारत सरकार के उड़ान परियोजना के तहत राँची-देवघर का किराया 2050 रुपया रखा गया है। Indigo के साईट पर जा कर आप अपनी टिकट की बुकिंग करा सकते है।



