
Deoghar: देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवघर जिला में ठंड एवं भीषण शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी एवं निजी विद्यालयों में वर्ग 1-5 तक का शैक्षणिक कार्य दिनांक 08.01.2023 के बजाय अब दिनांक- 14.01.2023 तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। वही दिनांक 16.01.2023 से समान्य रूप से कक्षाएँ संचालित होंगी।

इसके अलावे सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में उक्त अवधि में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर सभी अभिलेख अद्यतन करेंगे और ऑनलाईन डाटा इन्ट्री करेंगे। गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा के आलोक में सरकारी/ गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित ) विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों को इस अवधि में पूर्व की तरह मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।

इधर, देवघर डीसी के निर्देशानुसार देवघर जिला अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन दिनांक- 08.01.2023 की जगह अब 15.01.2023 तक बंद रखा गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन बंद रहने की स्थिति में सभी बच्चों को नियमित रूप से पूरक पोषाहार उपलब्ध कराया जाता रहे।
इसके अलावे आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03-06 वर्ष के बच्चे को गर्म ताजा पका पोषाहार तथा शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे है। वर्तमान में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड पड़ रही है, जिस कारण इन नौनिहालों को शीत के प्रकोप से बचाते हुए नियमित आगनबाड़ी सेवाएँ उपलब्ध कराना आवश्यक है। बच्चों को NFSA-2013 के प्रावधानों के अनुसार वर्ष में 300 दिनों तक प्रतिदिन 500 Kcal एवं 12-15 ग्राम प्रोटीन उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।



