
Sahebganj: झारखंड के संथाल परगना के साहिबगंज से रविवार की सुबह आई खबर ने पुरे देश के रोंगटे खड़े कर दिए। पिछले दिनों हुए श्रद्धा हत्याकांड जैसी ही निर्मम हत्या रबिका पहाड़िन नामक युवती की हुई है जिसकी टुकड़ो में लाश बरामद हुई है। इस दिल दहला देने वाली तस्वीर के बाद अब हत्याकांड के पीछे की वजह और इससे जुड़ी साजिश की परतें धीरे-धीरे खुल रही है। पुलिस मृतका के पति समेत उसके पूरे परिवार को हिरसात में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि, आरोपी पति दिलावर का मामा यानी रबिका की सास का भाई जिसके घर से लाश बरामद हुई है वह फरार है।

दरअसल, पुलिस को दिलावर के मामा के घर से हत्या में इस्तेमाल दो धारदार हथियार भी मिले है।

दिलावर की माँ ने पहुंचाया था रबिका को भाई के घर
बताया जा रहा है कि, रबिका और दिलावर का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच दिलावर ने रबिका से शादी कर ली। दिलावर पहले से शादीशुदा था। लिहाजा, उसके घरवाले दूसरी शादी से नाखुश थे। यही वजह थी कि, दिलावर अपनी दूसरी पत्नी रबिका को संताली इलाके में एक किराए के मकान मे रख रहा था। लेकिन, रबिका वहाँ महज पांच-छः दिन ही रही। इस बीच दिलावर के घरवाले उसे अपने घर बेलाटोला ले गए थे। जहां से दिलावर की मां ने रबिका को अपने भाई मोईनुल अंसारी के घर मांझी टोला पहुंचा दिया था जहां से उसकी लाश टुकड़ों मे बरामद की गई।
लोहा काटने वाली मशीन से किये शव के टुकड़े
सूत्रों की माने तो, दिलावर के मामा घर से बरामद लाश और उसके टुकड़े अलग अलग जगहों पर बिखरे पड़े मिले। लाश को लोहा काटने वाली मशीन से काटा गया है।
छानबीन में जुटी है पुलिस
शनिवार देर शाम शव मिलने की खबर के बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने दिलावर के सभी रिश्तेदार के घर छापा मारकर हिरासत मे ले लिया लेकिन, मोईनुल अंसारी अब भी फरार है। पुलिस रबिका हत्याकांड की साज़िश रचने और शामिल होने के आरोप मे मृतिका के पति समेत ससुर मो. मुस्तकीम, उसकी पत्नी मरियम खातून, पुत्र दिलावर अंसारी और उसकी पहली पत्नी गुलेरा, मुस्तकीम का दूसरा पुत्र आमिर अंसारी, महताब अंसारी, पुत्री सरोजा खातून को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।
इस मामले मे पुलिस काफी सावधानी से जाँच जुटी है और हत्याकांड के पीछे की पूरी कहानी को कड़ी दर कड़ी जोड़कर गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।



