
Deoghar: जिले के कुंडा पुलिस ने आठ वर्ष से फरार चल रहे डकैती मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम देवन्द्र हाजरा साकिन खाटीसारे दुमगी थाना तालझारी जिला दुमका, मोहन यादव साकिन पदमबोना थाना मोहनपुर जिला देवघर के नाम शामिल हैं। दोनों थाना कांड संख्या 520/14 का आरोपी है।

बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व भी उक्त कांड के अन्य आरोपी को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी पूर्व में सारवां थाना क्षेत्र के तेलियाडीह के रोहित हाजरा, प्रभु हाजरा, अशोक हाजरा, मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजेश यादव, मोहन यादव एवं सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के चन्द्रकिशोर महतो उर्फ कुदो महतो इत्यादि के गैंग के साथ मिलकर चोरी, डकैती को अंजाम दिया करता था।

23 अगस्त 2014 को उक्त गैंग के सदस्यों के द्वारा राजेश यादव के ऑटो पर सवार होकर कुंडा थाना क्षेत्र के शहिद आश्रम रोड स्थित एक घर में डकैती को अंजाम दिया था। इसी क्रम में गृहस्वामी व एक अन्य व्यक्ति को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। डकैती करने के बाद राजेश यादव के ऑटो से भाग निकले थे।



