
Deoghar: अयोध्या से ट्रेन में सफर कर बाबा धाम आ रहा एक श्रद्धालु नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। जसीडीह स्टेशन पहुंचते ही वह बेहोश हो गया। उसी क्रम में उसके पास से नगद 5700 रुपये व पेन कार्ड, एटीएस और आधार कार्ड निकाल लिया।

श्रद्धालु का नाम जगदेव प्रसाद यादव है। जसीडीह स्टेशन से उसे एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

जगदेव ने बताया कि वह अयोध्या से ट्रेन से देवघर बाबा धाम पूजा करने आ रहा था। ट्रेन में ही एक अज्ञात यात्री बात करने लगा। बातचीत के क्रम में उक्त यात्री ने उसे खाने का सामना दिया। उसे खाने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और बेसुध हो गया। उसी दौरान पॉकेट से रुपये एवं समान को निकाल लिया।



