
Deoghar: देवघर पुलिस ने नशा खिलाकर चारपहिया वाहन लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफास किया है। पुलिस ने महिला सहित छह गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गयी एक स्कार्पियो भी बरामद किया है। इसे लेकर सोमवार को SP सुभाषचन्द्र जाट ने एक प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी।

मौके पर मधुपुर एसडीपीओ विनोद रवानी, मधुपुर थाना प्रभारी, मारगोमुंडा थाना प्रभारी व पथरौल थाना प्रभारी मौजूद थे। एसपी ने बताया कि यह गिरोह धनबाद में रहकर घटना को अंजाम देने का काम करता है। कहा कि इस गिरोह का मुख्य पेशा है वाहन लूट कर अवैध रूप से झारखंड से बिहार में ले जाकर शराब तस्करी करना है।


महिला भी इस गैंग में शामिल हैं। क्योंकि पुलिस को संदेह नहीं हो इस लिये वाहन पर महिला को बैठाकर ले जाते थे और उक्त वाहन से शराब की तस्करी करते थे। सभी कि गिरफ्तारी धनबाद और बोकारा से की गयी है। कहा कि इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में मधुपुर एसडीपीओ सहित मारगोमुंडा, मधुपुर और पथरौल थाना प्रभारी ने अहम भूमिका निभायी है।
क्या है पुरा मामला
23 नवंबर को अपराधियों ने भागलपुर जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र से स्कार्पियो संख्या बीआर 11 पीसी 2396 को देवघर एम्स इलाज कराने के लिये जाने के नाम पर बुक किया था। देवीपुर एम्स के पास पहुंचा और वहां रूका। वहां पहले अपराधी सूरज कुमार पहुंचा और स्कार्पियो चालक सहित वाहन में बैठे सभी को पेड़ा खिलाया। पेड़ा खाने के बाद चालक कुछ देर में बेहोश हो गया।

उसके बाद सभी अपराधी वाहन में सवार होकर मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के बलवा मोड़ पहंुचे और चालक को वहीं बेहोशी की हालत मेें उतार कर फरार हो गया। स्कार्पियो वाहन के चालक मुस्कान कुमार उर्फ उदय कुमार ने 24 नवंबर को मारगोमुंडा थाना में स्कार्पियो लूटने को लेकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तकनिकि सेल की सहायता से सबसे पहले धनबाद जिला के तोपचांची थाना क्षेत्र से सुरज कुमार को गिरफ्तार किया।
उसके निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त नशीली दवाईयां मिले हुए पेड़े को बरामद किया गया। पुछताछ में उसने अन्य अपराधियों के नाम का खुलासा किया। उसके बाद धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के जरमुनई से विनय शर्मा को गिरफ्तार किया गया उसके निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गयी स्कार्पियो को बरामद किया गया।
गिरफ्तार बदमाशों के नाम
नशा खिलाकर स्कार्पियो लूटने के मामले में देवघर पुलिस ने महिला सहित छह अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये अपराधियों में विनय विश्वकर्मा जिला धनबाद थाना राजगंज साकिन जरमुनई, सूरज कुमार जिला रांची थाना धुर्वा साकिन डेमसाइड, विशाल कुमार जिला नालंदा थाना रहुई साकिन सामाबाद बिहार, लड्डू कुमार पांडेय उर्फ छोटू, रिमझिम देवी जिला मोतीहारी थाना संग्रामपुर ग्राम मढ़िया, अंजली कुमारी उर्फ राधा जिला बेतिया थाना नरकटियागंज साकिन लोहरिया बिहार के रहने वाले हैं।


