Medininagar: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत छेचानी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को परमेश्वर साव की दो बच्चियां गर्म माड़ के टब में गिर गईं, जिस कारण वे गंभीर रूप से झुलस गयीं। दोनों को मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया है।
जानकारी अनुसार स्कूल में मिड डे मील के तहत भात बनाकर उसके माड़ को टब में रखा गया था। इसी बीच बच्ची टब में गिर गयी।
उसकी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी गिर गयी। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।