
Deoghar: लंबे अरसे बाद एक बार फिर पुलिस की धमक ने शहर में दहशत फैलाने वालों के ज़हन में ख़ौफ़ पैदा कर दिया हैं. देवघर पुलिस की पिस्टल ने भी बदमाशों को उन्हीं की भाषा में माकूल जवाब दिया हैं. जिसका नतीजा भी सामने आया हैं. हथियार के दम पर दहशत का बाजार गर्म करने वाले गुंडों और देवघर पुलिस के बीच हुई गोलीबारी के बाद चार शातिर बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि, अन्य अँधेरे का फ़ायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए.

जसीडीह के संथाली इलाके मे पुलिस ने मौसम यादव समेत उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया हैं. जिले के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के मुताबिक, मौसम यादव जसीडीह के संथाली में अपने साथी विजय राम उर्फ़ बेलु के अर्धनिर्मित मकान में बैठकर अपने अन्य साथियों सूरज कुमार, गोपाल हरी, सँग डकैती की योजना बना रहा था.

खबरी नेटवर्क के जरिए मिली सुचना के बाद पुलिस ने तुरंत दल बल के साथ इलाके को घर लिया और समर्पण के लिए कहा गया लेकिन, बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी. लिहाजा पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और दो राऊंड की फायरिंग के बाद तीन बदमाशों को दबोच लिया लिया गए.
पुलिस ने इनके पास से एक 7.65MM का लोडेड सेमी ऑटोमेटीक पिस्टल जिसे अनलोड करने पर एक जिंदा कारतूस, एक टैकनो कंपनी का मोबाइल और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया.
इस बाबत जानकारी देते हुए जिले के एसपी ने बतलाया है की, मौसम यादव एक जिलाबदर अपराधी है जो, देवघर आकर अपने सहयोगियों के साथ घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था. पुलिस ने मौसम के खिलाफ सीसी एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया है.
इसके अलावा पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ डकैती की योजना बनाना, पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग करना, सरकारी कार्यक्रम में बधा समेत तमाम संगीन धाराओं में केस दर्ज कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.


