
Deoghar: बिजली के ग्यारह हजार वॉल्ट के तार से करंट लगने से एक 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम आदेश कुमार राउत है जो सारवां थाना क्षेत्र के नावाडीह का रहने वाला है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के चचेरे भाई ने कहा हे कि उसके चाचा को एक ही बेटा आदेश कुमार राउत था। वह पूर्व में केरला में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

उसके बाद से वह घर पर रहकर अपने पिता के साथ खेती-बारी का कार्य देखता था। 10 नवंबर को वह करीब एक बजे शौच के लिये बाहर गया था। घर से पश्चिम की ओर से 11 हजार वॉल्ट का तार का पोल गुजारा है।
गलती से उक्त पोल के टाना तार से उसके हाथ का संपर्क हो गया और वह वहीं गिर पड़ा। जानकारी मिलते ही घर के सभी सदस्य दौड़कर वहां पहुंचे और उसे उठाकर इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



