
Deoghar: नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन मोहल्ला में रहस्यमय परिस्थिति में फांसी लगाने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका का नाम चांदनी देवी पति शुवेंदू सिंह है। महिला को दो बेटी है जिसमें बड़ी लगभग 8 वर्ष और छोटी लगभग एक वर्ष की है।

महिला का मायका जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के परसिया गांव में है। मायके वालों ने उसके पति पर फांसी लगाकर हत्या कर दिये जाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही गश्ति कर रहे नगर थाना के एएसआई मनिष कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर मायके वाले भी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को देखने के बाद पति पर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों का कहना था कि उसका पति हमेशा चांदनी के साथ मारपीट करते रहता था। जिस वजह से वह काफी समय मायके में ही रहती थी। कुछ दिन पूर्व में उसके ससुर ने मायके वालों को काफी समझा बुझा कर चांदनी को ससुराल लाया था। दो दिन पूर्व भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट और डांट फटकार किया था।
जबकि पति का कहना है कि वह घर के बाहर सिढ़ी के पास सास-ससुर से मोबाइल पर बकझक हो रहा था। उसके सास-ससुर चांदनी को मायके ले जाना चाह रहे थे लेकिन वह नहीं जाने देने पर अड़ा हुआ था। पति का कहना है कि उसी दौरान चांदनी के खिड़की से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने ही बिना पुलिस को जानकारी दिये ही फंदे को काट कर हटा दिया और बगल के पलंग पर लिटा दिया। नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


