Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय (Jharkhand Police Headquarters) ने रांची सहित आठ जिलों में पदस्थापित सब इंस्पेक्टरों (sub inspectors) का तबादला किया है। इनमें रांची, जमशेदपुर, पलामू ,पाकुड़, गढ़वा गुमला, सिमडेगा और रामगढ़ जिला बल में पदस्थापित 17 सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना मुख्यालय ने गुरुवार को जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार रांची जिले से तारिक अनवर, जमादार मुंडा, विनोद राम, विंध्यवासिनी कुमारी और नवीन कुमार रजक का तबादला किया गया है। जबकि जमशेदपुर जिले से ज्योति लाल रजवार, अशोक राम, सुनील कुमार कुशवाहा, नीरज कुमार शमिल है। इसके अलावा पाकुड़ जिले से मदन कुमार, रामगढ़ जिला से अजीत कुमार भारती, पलामू जिले से संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार रवि, गढ़वा जिले से पंकज कुमार तिवारी, गुमला जिले से विमल कुमार, सिमडेगा जिले से रामेश्वर भगत का तबादला हुआ है।
इन सभी सब इंस्पेक्टरों का रेलवे धनबाद और जमशेदपुर में तबादला किया गया है।