
Deoghar: देवघर विधानसभा अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के चौपामोड़ में आम आदमी पार्टी (AAP) का एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन युवा नेता संदीप यादव के नेतृत्व तथा संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा लोकसभा अध्यक्ष जय शंकर झा, युवा नेता डॉक्टर राजीव रंजन, जिला संयोजक मुकेश आनंद तिवारी पहुंचे।

इस दरम्यान सैंकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोड़कर आम आदमी पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर युवा नेता डॉ राजीव रंजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुणवत्ता पूर्ण अच्छी शिक्षा व्यवस्था, हर व्यक्ति के लिये मुफ्त इलाज, मुफ्त जांच और ऑपरेशन की सुविधा मिलनी चाहिये, उन्होंने बिजली के मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरते हुये कहा कि झारखंड में बिजली उत्पादन के बाद भी यहाँ बिजली के लिये त्राहिमाम मची हुई है। अब समय आ गया है कि देश की जनता एक होकर परिवारवाद और दोस्तवाद को उखाड़ फेंककर केजरीवाल जी के भारतवाद का समर्थन करें।

वहीं आम आदमी पार्टी के गोड्डा लोकसभा अध्यक्ष जय शंकर झा ने कहा कि अभी तक जितनी भी सरकारें बनी सभी ने पूंजीपतियों के लिये काम किया। देश की पहली पार्टी AAP है जो जनता की मूलभूत जरूरतों पर काम कर रही है।
जिला संयोजक मुकेश आनंद तिवारी ने दिल्ली और पंजाब में AAP सरकार के कामों को बताया और कहा कि आने वाला समय के लिए देश में AAP एक विकल्प के रूप में उभरी है जो झारखंड में बहुत ही तेजी और सक्रिय रूप से बढ़ रही है। संगठन से जुड़ने के लिये सभी को धन्यवाद दिया।
इस दौरान मुख्य अतिथियों ने जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार की पार्टी विस्तार में उनके महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेता उमाकांत बरनवाल, जिला सह प्रभारी लक्ष्मी देवी, पाकुड़ जिला प्रभारी नूरूल हसन, जिला सोशल मीडिया संयोजक मुन्ना यादव, देवघर विधानसभा प्रभारी अवध चौबे, मधुपूर विधानसभा प्रभारी मुन्ना अंसारी, सारठ विधानसभा प्रभारी दिव्य ज्योति सिंह, शिकायत प्रमुख अनिल झा, सुमन यादव, सुनील यादव, अविनाश कुमार एवं जिला के अन्य पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।



