Ranchi : जेपीएससी अध्यक्ष रहे अमिताभ चौधरी का निधन (Former JPSC Chairman Amitabh Choudhary passes away) हो गया है। आज सुबह अपने रांची स्थित आवास पर फिसलकर गिरने के बाद उन्हें हार्ट अटैक (Heart Attack) आया। उन्हें तत्काल निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अमिताभ चौधरी 62 वर्ष के थे। 6 जुलाई 1960 को उनका जन्म हुआ था। वह मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिले के मणिगाछी के बाथो गांव के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने अमिताभ चौधरी के निधन पर शोक जताया है। सूबे के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि अमिताभ चौधरी दो माह पहले झारखंड लोक सेवा आयोग के चेयरमैन पद से रिटायर हुए थे। वह झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। चौधरी भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष और सचिव भी रहे थे। एक कुशल खेल प्रशासक के रूप में पूरे देश में उनकी अलग पहचान थी।
झारखंड के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी में गिने जाते थे। चौधरी ने कल स्वतंत्रता दिवस पर जेएससीए स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।