
Deoghar: देवघर से कोलकाता और दिल्ली के बाद अब तीसरी फ्लाइट भी जल्द शुरू होगी। यह तीसरी फ्लाइट देवघर से बेंगलुरु के लिए होगी।

यहां बता दें कि इंडिगो ने शुरुआत में एक साथ देवघर से दिल्ली, बेंगलुरु व मुंबई की फ्लाइट का प्रस्ताव डीजीसीए व मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन को भेजा था। इसमें दिल्ली की फ्लाइट का स्लॉट 30 जुलाई से मिल गया था, लेकिन बेंगलुरु व मुंबई का स्लॉट नहीं मिल पाया था। अब मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविशन देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट का स्लॉट देने को तैयार है। सितंबर में पहले सप्ताह से देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट उड़ान भरने लगेगी। वहीं, जल्द ही इंडिगो की वेबसाइट में देवघर – बेंगलुरु फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा व टिकटों की बुकिंग शुरू हो जायेगी।

इधर, गोड्डा एमपी निशिकांत दुबे ने भी फेसबुक पोस्ट कर बताया है कि जल्द ही देवघर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है।

बताया जाता है कि इंडिगो की 180 सीटर वाली देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इस फ्लाइट की फ्रिकेंसवी बढ़ायी जा सकती है।


