
Deoghar: नगर थाना क्षेत्र के करनीबाग इलाके में सोमवार की देर रात को गैस का पाइप लीक होने के कारण आग लग गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक पुरूष व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। मृतका का नाम ईतु देवी है। घायलों में गुड्डू पंजियारा एवं उसकी मां पूर्णिमा पंजियारा के नाम शामिल है।

घटना की बावत बताया जाता है कि घर का गैस का गंध आ रहा था। पूर्णिमा पंजियारा किचेन में देखने गई तो गैस का गंध आया। उसने गैस में लगे पाइप को हिलाया और रेगुलेटर को बंद कर यह जानने के लिए गैस जलाने का प्रयास किया कि गैस लीक बंद हुआ की नहीं। जैसे ही गैस जलाने का प्रयास की आग लग गई। उसे बचाने बेटा गुड्डू पंजियारा दौड़ा तो वह भी आग की लपेटे में आ गया।

बचाने के लिए गुड्डू पंजियारा की पत्नी ईतू पंजियारा पहुंची उसके शरीर मे आग लग गया। सभी के चिल्लाने के अन्य परिजन दौड़े किसी तरह आग बुझाने का काम किया। उसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान ईतू पंजियारा की मौत हो गई।


