
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवसंघ स्कूल के नजदीक स्थित एक मकान में चोर खिड़की तोड़कर घुसे और लाखों के जेवरात और नगदी उड़ा ले गए। घटना को लेकर गौतम कुमार वर्मन ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

बताया जाता है कि 25 जुलाई की देर रात को घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सोए थे। घर के दो तल्ले के एक कमरे को चोरों ने निशाना बनाया। चोर कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। कमरे के अलमीरा को तोड़ कर और दीवान का समान अस्त-व्यस्त कर दिया। अलमारी में रखे 40 हजार नकद एवं लगभग दो लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना के एसआई अनूप कुमार सदलबल बर्मन के घर पहुंचे और जांच की।



