
Deoghar: शुक्रवार की शाम देवघर में दर्दनाक घटना घटी। जिला अंतर्गत नंदन पहाड़ स्थित फिल्टरेशन प्लांट के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है। तीनों बच्चे नगर थाना क्षेत्र के साकेत विहार मोहल्ले के बताए जा रहे हैं।


बताया जा रहा कि तालाब के किनारे बच्चे का तीन जोड़ा चप्पल किसी ने देखा, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों की तलाश में जुटी। एनडीआरएफ की टीम ने तीनों शव को तालाब से निकाला।


तीनों मृतक बच्चे के नाम प्रशांत पांडे, आदित्य पांडे और सत्यम पांडे बताया जा रहा है। सभी देवघर के साकेत विहार मोहल्ले के रहने वाले थे। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


