Ranchi: झारखंड विधानसभा की मांडर सीट (Mandar seat of Jharkhand Legislative Assembly) पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित गठबंधन की उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की विजयी हुईं। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हराया है। मतगणना में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की को 95062 वोट मिले जबकि भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 71545 मत हासिल हुए।
इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे सुभाष मुंडा को 13923, दिनेश उरांव को 1517, रेखा कुमारी को 1096, शिवचरण लोहरा को 624, अग्नि तिर्की को 1146, अशोक उरांव को 603, आनंद पॉल तिर्की को 508, जॉन तिर्की को 593, देव कुमार धान को 22395, नीरज उरांव को 1185, मार्शल बारला को 1310, सुशील उरांव को 2630 वोट मिले। नोटा को 2633 वोट मिला।
उल्लेखनीय है कि मांडर उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना 21 राउंड तक चली। हर एक राउंड में शिल्पी नेहा तिर्की बढ़त बनाई हुई थी। मांडर उप चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।