Deoghar: हर साल की तरह इस साल में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। झारखंड के देवघर जिले में भी आठवाँ योग दिवस पर लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। दुनिया के तमाम देश योग के महत्व को समझते हुए योग दिवस को मनाते हैं। योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति भी देता है।
इसी उदेश्य को ध्यान में रखते हुए अनिरुधास फ़िटनेस के बैनर तले आलोक चेतन द्वारा चार संस्थाओं की महिलाओं को एक साथ योग का अभ्यास कराया गया। आलोक चेतन के साथ महिला समिति ,संकल्प शाखा ,इनर व्हिल क्लब एवं GIWA देवघर की सभी सदस्यों ने योगा करते हुए पूरे देवघर को योगमय बनाया एवं योग के लाभ को बहुत ही सरल तरीक़े से समझा। सभी ने योग को रोज़ अपने जीवन शैली में शामिल करने का प्रण लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक चेतन ,महिला समिति की अध्यक्ष मंजु अग्रवाल, संकल्प की अध्यक्ष आरती शर्मा ,इनर व्हील की अध्यक्ष रश्मि रंजन ,GIWA की अध्यक्ष शोभा बथवाल ,सुमन ढींगरा एवं समस्त अनिरुधास फ़िटनेस की सदस्यों का सहयोग रहा ।
कार्यक्रम में बताया गया कि आज के समय में सभी के जीवन में योग का बहुत अधिक महत्व है। वर्तमान में बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए योग बहुत जरूरी है। जिस प्रकार डायबिटीज के मरीज के लिए दवा जरूरी है, ठीक उसी प्रकार जीवन में योग बहुत आवश्यक है।
साल 2015 में 21 जून को योग दिवस मनाने का फैसला लिया गया। सवाल है कि 21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे एक खास वजह है। 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। इसी वजह से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।