
DEOGHAR: श्रावणी मेला से पहले 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का देवघर दौरा सम्भावित है. पीएम मोदी अपने संभावित देवघर आगमन के दौरान देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport)का उद्घाटन तो करेंगे ही साथ ही देवघर एम्स (Deoghar AIIMS) में 200 बेड के अस्पताल के साथ-साथ ऑपरेशन थियेटर का भी उद्घाटन कर सकते हैं. पीएम मोदी के हाथों ऑनलाइन उद्घाटन की तैयारी जोरों पर है. स्वास्थ्य एवं के परिवार मंत्रालय ने देवघर एम्स प्रबंधन के साथ राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (NBCC) से अस्पताल भवन की पूरी रिपोर्ट मांगी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के हाथों कम-से-कम 200 बेड के अस्पताल का उदघाटन कराने की योजना बनायी है. मंत्रालय के अधिकारी बुधवार को एम्स के निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पूरी वस्तुस्थिति से अवगत हुए.

कुल 750 बेड के अस्पताल बिल्डिंग में कम से कम 200 बेड को तमाम इक्विपमेंट के साथ पांच जुलाई तक पूरी तरह तैयार करने के का लक्ष्य दिया गया है. साथ ही दो ऑपरेशन थियेटर में 30 जून तक सभी इक्विपमेंट सेटअप करने का भी निर्देश दिया गया है. बिजली पानी के अलावा तमाम तैयारियां दुरुस्त की जा रही है.
एम्स निदेशक डॉ सौरभ ने देवघर डीसी को भी मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों और एम्स में चल रही तैयारियों से अवगत करा दिया है.


