
Ranchi: गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) इन दिनों ट्वीट कर राज्य सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट किया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने माइनिंग लीज़ लेने के लिए तत्कालीन ज़िला खनन पदाधिकारी सत्यजीत कुमार को खुद फ़ोन करके दबाव बनाया था?

सांसद ने लिखा है कि “सूत्रों ने बड़ी ही सनसनीख़ेज़ खुलासा किया झारखंड के मुख्यमंत्री ने माइनिंग लीज़ लेने के लिए तत्कालीन ज़िला खनन पदाधिकारी सत्यजीत कुमार को खुद से फ़ोन करके दबाव बनाया? भविष्य के डर यानि जेल जाने या हत्या की आशंका के कारण सत्यजीत कुमार ने नौकरी से इस्तीफ़ा दिया था?”

वहीं, एक और ट्वीट कर निशिकांत दुबे ने लिखा है “भारत सरकार की एजेंसियों को यह पता था कि झारखंड की सरकार जॉंच रोकने के लिए बंद लिफ़ाफ़े का नाटक करेगी,इसलिए कल @dir_ed ने अपने हलफ़नामे को खुले में दे दिया कि पूजा सिंघल के भ्रष्टाचार के तार मुख्यमंत्री से जुड़े हैं,वैसे उनके पैसे का लेनदेन का भी हिसाब खुले में ही मिल जाएगा”
उल्लेखनीय है कि खनन विभाग ने हेमंत सोरेन को जून 2021 में पत्थर खदान का पट्टा रांची के खनन पदाधिकारी ने आवंटित किया। 16 जून, 2021 को रांची के डीएमओ की तरफ से लीज का लाइसेंस निर्गत किया गया। वहीं, 10 जुलाई, 2021 को पूर्णतः स्वीकृति दी गयी।


