
Ranchi: भारत चुनाव आयोग(ECI) ने झारखंड के चर्चित लीज प्रकरण में CM हेमंत सोरेन को नोटिस जारी किया है. नोटिस के जरिये ये पूछा गया है कि क्यों नहीं आप पर कार्रवाई हो. दरअसल रांची के अनगड़ा में CM हेमंत सोरेन के नाम से करीब 88 डिसमिल जमीन पर पत्थर माइनिंग का लाइसेंस निर्गत किया गया है.

BJP की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस संबंध में राज्यपाल से शिकायत की थी. राज्यपाल ने ये शिकायत चुनाव आयोग को प्रेषित किया था.

अब चुनाव आयोग ने पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्य सचिव को देने को कहा था. जिस पर मुख्य सचिव ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. उसके बाद ECI ने एक नोटिस मुख्यमंत्री को भेजा है.
इस प्रकरण पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा है कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के अपने आप खदान लेने के फैसले पर उनसे सदस्यता खत्म करने का स्पष्टिकरण पूछा है….


