Deoghar: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, 2022 (Panchayat Election) के सफल संचालन को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियो को जानकारी दी गई कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता पूरे जिले में (नगर निगम क्षेत्र छोड़कर) प्रभावी हो चुकी है।
ऐसे में देवघर जिला अन्तर्गत 10 प्रखण्ड के 194 पंचायतों में 2458 बूथों पर मतदान किया जाना है, जिसके तहत 194 पंचायतों में मुखिया, पंचायत समिति के कुल संख्या 246, जिला परिषद के निर्वाचन की संख्या 25 है। इसके अलावे पूरे जिले में निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (नगरपालिका एवं केन्टोनमेन्ट जोन को छोड़कर) प्रभावी हो चुकी है। साथ-साथ सभी अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों एवं झारखण्ड सरकार पर लागू होंगे। केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसी भी पुरानी योजना का कर्यान्वयन आदर्श आचार संहिता से प्रभावित नहीं होगा जिसमें टेण्डर की प्रक्रिया भी सम्मिलित है। जिला परिषद/पंचायत समिति/ग्राम पंचायत की सभी योजनाओं का कार्यान्वयन आदर्श आचार संहिता के दायरे में आयेंगे।
आदर्श आचार संहिता के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पाये जाने पर कड़ाई से निपटा जाएगा।
इसके अलावे देवघर जिला अन्तर्गत प्रथम, तृतीय व चतुर्थ चरण में पंचायत का चुनाव होना है, जिसके तहत प्रथम चरण में देवघर, मोहनपुर व देवीपुर में चुनाव होगा। देवघर प्रखण्ड अन्तर्गत 285 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना है। मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत 351 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना है। वहीं देवीपुर प्रखण्ड अन्तर्गत 212 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना है।
वहीं दूसरे चरण में सारवां, सोनारायठाढ़ी, मधुपुर व करौं प्रखण्ड में चुनाव है। सारवां प्रखण्ड अन्तर्गत 181 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना है। सोनारायठाढ़ी प्रखण्ड अन्तर्गत 152 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना है। मधुपुर प्रखण्ड अन्तर्गत 268 व करौं प्रखण्ड अन्तर्गत 177 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना है।
इसके अलावे चतुर्थ चरण में मारगोमुण्डा, सारठ, पालोजोरी में चुनाव होना है। मारगोमुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत 174 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना है। सारठ प्रखण्ड अन्तर्गत 337 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना है व पालोजोरी प्रखण्ड अन्तर्गत 321 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना है।
पंचायत निर्वाचन,2022 की महत्वपूर्ण तिथियाँ:-
● प्रथम चरण : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) द्वाराप्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन – 16.04.2022
नाम निर्देशन के लिए अन्तिम तारीख – 23.04.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के लिए तारीख – 25.04.2022 एवं 26.04.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तारीख – 27.04.2022 एवं 28.04.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तारीख – 29.04.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से कार्य पूर्ण होने तक)
मतदान की तारीख – 14.05.2022 (प्रातः 07.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
मतगणना की तारीख – 17.05.2022 (प्रातः 08.00 बजे से)
तृतीय चरण: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन – 25.04.2022
नाम निर्देशन के लिए अन्तिम तारीख – 02.05.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के लिए तारीख – 04.05.2022 एवं 05.05.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तारीख – 06.05.2022 एवं 07.05.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तारीख – 09.05.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से कार्य पूर्ण होने तक)
मतदान की तारीख – 24.05.2022 (प्रातः 07.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
मतगणना की तारीख – 31.05.2022 (प्रातः 08.00 बजे से )
चतुर्थ चरण: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन – 29.04.2022
नाम निर्देशन के लिए अन्तिम तारीख – 06.05.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के लिए तारीख – 07.05.2022 एवं 09.05.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तारीख – 10.05.2022 एवं 11.05.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तारीख – 12.05.2022 (पूर्वा0 11.00 बजे से कार्य पूर्ण होने तक)
मतदान की तारीख – 27.05.2022 (प्रातः 07.00 बजे से अप0 03.00 बजे तक)
मतगणना की तारीख – 31.05.2022 (प्रातः 08.00 बजे से )
इसके अलावे पंचायत चुनाव के दौरान कुल मतदाताओं की संख्या 875957 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 462070 है एवं महिला मतदाताओं की संख्या 413886 है।साथ हीं तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 01 है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन, 2022 में मतदान केन्द्रों पर मतदान हेतु मतपेटिका का प्रयोग किया जायेगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक बड़ी मतपेटिका एवं दो छोटी मतपेटिकाओं का प्रयोग किया जायेगा।
किस पद के उम्मीदवार अधिकतम कितनी राशि कर सकेंगे खर्च….
ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य के उम्मीदवार: 14,000 रुपये ग्राम पंचायत के मुखिया के उम्मीदवार: 85,000 रुपये पंचायत समिति के सदस्य के उम्मीदवार: 71,000 रुपये जिला परिषद के सदस्य के उम्मीदवार: 2,14,000 रुपये
निर्वाचन के निमित आवश्यक तैयारियाँ:-
मतदान केन्द्रों का चयन एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थापना। विभिन्न कोषांगों का गठन कर लिया गया है। दोनों अनुमण्डल में पृथक-पृथक वज्रगृह-सह-मतगणना केन्द्र का चयन किया गया है।
(क) देवघर अनुमण्डल के लिए देवघर कॉलेज के चन्द्रशेखर भवन एवं शूटिंग सेंटर।
(ख) मधुपुर अनुमण्डल के लिए मधुपुर कॉलेज मधुपुर।
वाहनों की आवश्यकता का आकलन कर लिया गया है। निर्वाचन के निमित व्यवहृत होने वाले सामग्रियों/प्रपत्रों/व्यवस्थाओं आदि से संबंधित निविदा पूर्ण कर ली गई है। मतदाता सूची का मुद्रण किया गया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र जाट, उप विकास आयुक्त कुमार ताराचन्द्र, जिला पंचायत राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं विभिन्न मीडिया संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।