
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के जलसार तालाब के पास उस वक़्त सनसनी फ़ैल गयी जब एक तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अचानक लोगों ने देवघर नगर थाना क्षेत्र के जलसार तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। आसपास के दर्जनों लोग शव को देखने तालाब किनारे जुट गए। सूचना पाकर मौके पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

मामले में नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि जलसार तालाब से एक 40 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट चुकी है।


