Ranchi: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से आधा दर्जन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) किया। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अरोपी फरार है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
पुलिस के अनुसार पंडरिया गांव में एक वैवाहिक समारोह के बाद लड़की अपने मित्र के साथ घर लौट रही थी, तब कुछ युवकों ने दोनों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने लड़की के मित्र को जान मारने की धमकी देकर भगा दिया और लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह घर पहुंची।
इसके बाद सोमवार को भंडरा थाने में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही पांच आरोपियों सुखदेव उरांव, शम्भु उरांव, विकास उरांव, प्रमोद उरांव और माइकल उरांव को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है।
- Godda: अगलगी में दर्जन भर घर जलकर स्वाहा, बेघर हुआ परिवार
- Pakistan Army Chief : भारत हमारा “कट्टर प्रतिद्वंद्वी” है, पाकिस्तान कश्मीर के लिए नैतिक, राजनीतिक, राजनयिक समर्थन जारी रखेगा
- Lok Sabha Elections के ऐलान के बाद Jharkhand में अब तक 72 करोड़ 37 लाख के सामान और नकदी जब्त
- मां-बहन ने जिसकी खातिर दूसरों के घरों में बर्तन मांजे, वह सलीमा बन गईं इंडियन महिला हॉकी टीम की नई कैप्टन
- Deoghar: धोखाधड़ी कर 35 लाख ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज