spot_img

IWC ने दिया दहेज मुक्त समाज का सन्देश, Women’s Day पर निकाली साइकिल रैली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर देवघर की महिलाओं ने दहेज मुक्त समाज का सन्देश दिया है।

Aaj Ka Rashifal: आज 03 जून, 2023, को कैसा रहेगा आपका दिन

Deoghar: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर देवघर की महिलाओं ने दहेज मुक्त समाज का सन्देश दिया है। इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर (Innerwheel Club Of Deoghar) के बैनर तले साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य है दहेज प्रथा मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण था। रश्मि रंजन झा की अध्यक्षता और सचिव ममता किरण के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुबह 6:30 बजे स्कूल और कॉलेज की बच्चियों के साथ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें  जिला प्रशासन, एसबीआई और नगर निगम का सहयोग रहा।

महिला दिवस पर देवघर शहर में यह पहला आयोजन रहा जहाँ एक साथ लगभग 350 बच्चियों ने  अपने शहर में दहेज प्रथा खत्म करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह रैली अंबेदकर चौक से शुरू होकर टावर चौक होते हुए के.के एन स्टेडियम तक आयोजित की गई।

कार्यक्रम के शुरुआत देवघर डी.सी. की पत्नी ज्योति येलेवाल , डीईओ वीणा कुमारी ,एम्स डायरेक्टर की पत्नी डॉक्टर प्रतिमा गुप्ता , अनिकेत सचान, रीता चौरसिया , एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप ढींगरा व उनकी पत्नी सुमन ढींगरा और DGM आईओसीएल लव श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी रत्ना श्रीवास्तव, एसबीआई देवघर जोन के उपमहाप्रबंधक के मुकेश कुमार धामा , डॉक्टर मंजू बैंकर , क्लब की अध्यक्षा रश्मि रंजन झा और सचिव ममता किरण के द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया।

रास्ते भर दहेज प्रथा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के उत्साह वर्धक नारों के साथ बच्चियों की साइकिल  रैली अत्यंत उत्साह और उमंग को प्रदर्शित करती हुई के.के एन स्टेडियम पहुंची। वहां पहुंच कर बच्चियों को फूड पैकेट्स के साथ किताबें, जुस, सैनेट्री पैड , सर्टिफिकेट और मोमेंटो दिये गये। ईशा चक्रवर्ती ने दहेज प्रथा के खिलाफ मुझे क्या बेचेगा रुपैया गीत गाकर समा बांध दिया।

इस रैली में भाग लेने वाले स्कूल थे आर मित्रा उच्च विद्यालय, राम मंदिर उच्च विद्यालय, मातृ मंदिर देवघर ,आर मित्रा प्लस टू देवघर ,उच्च विद्यालय संत मैरी देवघर, मध्य विद्यालय दीनबंधु देवघर, मध्य विद्यालय कल्याणपुर देवघर, मध्य विद्यालय बरमसिया देवघर ,उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशमारा मोहनपुर ,एसकेपी विद्या विहार ,रेड रोज देवघर ,देव संघ, डीपसर, बाजला कॉलेज, डीएवी विद्यालय  सत्संग कॉलेज, मिश्रा रेजिडेंशियल  पब्लिक स्कूल , डिवाइन पब्लिक स्कूल आदि। इस रैली में रोटरी क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी , अंबेदकर लाइब्रेरी , आदि संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों ने सहयोग किया।कार्यक्रम में इनरव्हील की लगभग सभी सदस्याएं उपस्थित थीं। 

इस रैली में सहयोग करने वाले सभी प्रायोजकों को भी सम्मानित किया गया। इस रैली के मुख्य प्रायोजक थे एसबीआई, आईओसीएल, लैक्मे सालोन, बीकानेर, गुरुकुल साइंस कोचिंग, डिवाइन पब्लिक स्कूल, शिवा फाउंडेशन, एफडी फाउंडेशन की सरला कर्ण और स्विच ऑन, मार्था फारेल , बाबा जल ,नमन नव्या , अक्षय जीवन क्लिनिक मंजू बैंकर, डेंटल अर्थ डॉक्टर चेतना भारती, हमारा बास्केट, डॉक्टर प्रदीप कुमार झा एवम मंजूषा झा, बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी, भारती बुक्स  ,स्वच्छ सर्वेक्षण देवघर नगर निगम , इत्यादि रहे।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!