Jamtada: झारखंड के जामताड़ा जिले के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां बराकर नदी में एक नाव पलट गयी है। हादसा गुरुवार शाम की है। बताया जा रहा कि नाव पर दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें 16 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका है। अब तक पानी के अंदर से 4 लोगों को जिंदा निकाला गया है।
हादसा जामताड़ा के वीरगांव और श्यामपुर घाट के पास बारबेंदिया पुल के नजदीक हुआ है। पुलिस-प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रही है।
बता दें झारखंड के धनबाद जिले के बारबेंदिया और जामताड़ा जिले बीच बड़ी संख्या में लोग नाव से आना-जाना करते हैं। गुरुवार की शाम निरसा के बांरबेंदिया घाट से नाव पर सवार होकर लोग जामताड़ा की तरफ जा रहे थे। बीच नदी में नाव पलट गई। इससे नाव पर सवार लोग डूब गए। नाव पलटने के लिए आंधी-पानी को कारण बताया जा रहा है।
इस घटना में जामताड़ा थाना क्षेत्र के मेंझिया मोमिनपाडा एक परिवार लापता है। यह लोग उपचेरिया से अपने घर लौट रहा थे। इनका नाम अबुल अंसारी है। इनकी पत्नी और दो बच्चे साथ में थे। इसके अलावा श्यामपुर के राशिद ओर उसकी पत्नी और साली अपने बहन के घर उपचेरिया से लौटे के दौरान हादसे का शिकार हुए हैं।
नौका पर ज्यादातर जामताड़ा जिले के रहने वाले लोग सवार थे। जोकि धनबाद से मजदूरी कर व अन्य जरूरी काम के बाद निरसा घाट पर इस नौका पर सवार हुए। नाव पर लोग करीब 8 बाइक लेकर सवार थे। पुलिस-प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। डूबने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बराकर नदी घाट पर लोगों की भीड़ लगी है। जामताड़ा के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमजात तथा पुलिस अधीक्षक दीपक सिन्हा और बचाव कार्य की देखरेख कर रहे हैं।
हालांकि देर रात तक इस हादसे में डूबे किसी भी व्यक्ति का शव बरामद नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में डूबने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। नौका पर ज्यादातर जामताड़ा जिले के रहने वाले लोग सवार थे। जोकि धनबाद के मजदूरी कर व अन्य जरूरी काम के बाद निरसा घाट पर इस नौका पर सवार हुए। इनमें से ज्यादातर लोगों के जामताड़ा के वीरगांव और श्यामपुर के होने की आशंका जताई जा रही है।