
Hazaribag: झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के चौपारण पुलिस स्टेशन एरिया की दनुआ घाटी में हथिया बाबा घाटी के ढलान में शनिवार की रात एक गैस टैंकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में आग गई। आग तेजी से फैलने लगी। इससे टैंकर समेत चार गाड़ियां जलकर राख हो गयीं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी।

घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमा चौकस हो गयी थी. झारखंड-बिहार सीमा के चोरदाहा चेकपोस्ट के समीप राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोक दिया गया. वहीं, राज्य सीमा से बाहर जाने वाले पथ को चौपारण बाजार के आगे जीटी रोड पर आगे बढ़ने से रोका गया था.

घटनास्थल के नजदीक ही थाना प्रभारी सपन कुमार महतो पुलिसकर्मियों संग कैंप हुए थे. वहीं, चोरदाहा में एसआई रंजीत मरांडी, एएसआई सहदेव मुंडा पुलिस कर्मियों संग तैनात थे. इधर, विस्फोट से पूरा घाटी इलाका थर्रा गया था. रात होने की वजह से बचाव राहत कार्य शुरू नहीं हो सका था. रातभर पुलिस एहतियात बरतती रही.
मृतकों में बबलू यादव (30 वर्ष), टैंकर चालक रियासत बाबू (32 वर्ष) एवं राजू यादव (29 वर्ष) शामिल है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है.


