Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन में अपराधियों ने खटाल संचालक को दो गोली मारी जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बम्पास टाउन स्थित खोरादाह की है।
बताया जा रहा कि जमीन विवाद में खटाल संचालक शालिग्राम यादव को गोली मारी गयी है। गोली शालिग्राम के पीठ पर लगी है। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। देवघर सदर अस्पताल में शालिग्राम यादव का इलाज चल रहा है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी टीम के साथ सदर अस्पताल देवघर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक दो नाम सामने आए हैं और दो अज्ञात समेत चार लोगों के ऊपर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।