
Deoghar: बीकानेर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (Bikaner Sweets & Restaurant) में शुद्धता और स्वच्छता से समझौता नहीं किया जाता। यहां का हर एक उत्पाद लजीज़ और मजेदार के साथ-साथ शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण भी है। ये कहना है बीकानेर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर संजीत कुमार सिंह का।

उक्त बातें संजीत सिंह ने तब कही जब खाद्य सुरक्षा टीम ने रूटीन जाँच के लिए बीकानेर स्वीट्स से दो सैंपल इकठ्ठा किये लेकिन इस बात को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गलत तरीके से पेश कर दिया गया।


संजीत सिंह ने बताया नवरात्री की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में मिठाईयों का डिमांड काफी बढ़ गया है। लोगों को शुद्ध और गुणवत्ता पूर्ण मिठाइयां मिले इसके लिए सम्बंधित विभाग भी अपने काम में जुटा है। इसी कड़ी में देवघर के विभिन्न मिठाई दुकानों से सैंपल क्लेक्ट कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। दो दिनों पहले देवघर के ज़्यादातर मिठाई दुकानों से विभागीय टीम द्वार नमूने संग्रहित किये गए। बरमसिया चौक स्थित उनके यानी बीकानेर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में भी टीम पहुंची। टीम ने यहां से पनीर और कलाकंद के सैंपल कलेक्ट किये हैं।
संजीत सिंह ने कहा कि हर पर्व-त्यौहार के दौरान टीम मिठाइयों की सैंपल ले जाती है। ऐसा होना हमारे लिए भी अच्छा है इससे हमारे प्रोडक्ट की गुणवत्ता और शुद्धता की जानकारी सभी को मिलती है। उन्होंने बताया कि दो दिनों पहले लिए गए सैंपल की रिपोर्ट 15 दिन बाद आएगी। टीम ने प्रिज़र्व डाल दोनों प्रोडक्ट को रखा है, ताकि सैंपल खराब न हो और गुणवत्ता का सही से आंकलन किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेवजह का बीकानेर स्वीट्स को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों की सेहत से समझौता नहीं करते हैं। विभाग अपना रूटीन काम कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद बीकानेर स्वीट्स के उत्पाद की क्वालिटी की जानकारी सभी को मिल जायेगी। जो 100% शुद्ध होगी।



Isse bekar resturant pura Deoghar me nahi hai